पाचन क्रिया कामजबूत ना होना और इसे मजबूत करने के उपाय

पाचन क्रिया कामजबूत ना होना और इसे मजबूत करने के उपाय




अनहेल्थी लाइफस्टाइल और खाने पीने की बुरी आदतों का बुरा प्रभाव  हमारे डाइजेशन पर पड़ता है। पाचन शक्ति मजबूत ना होने पर पेट में गैस, क़ब्ज़,अल्सर, मोटापा, दुबलापन, बदहज़मी, पेट और लिवर की बीमारियां होने का खतरा अधिक होता है, इसलिए जरुरी है की पाचन क्रिया ठीक करने के तरीके किये जाये। इस लेख में हम पढ़ेंगे पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय और देसी घरेलू नुस्खे…
कमजोर पाचन क्रिया के कारण :

बेवक़्त खाना
नींद पूरी ना लेना
तनाव अधिक लेना
फास्ट फुड अधिक खाना
जल्दी जल्दी भोजन खाना
शारीरिक क्रिया कम होना
एक ही जगह कई घंटे लगातार बैठ कर काम करना।
 घरलू उपाय  :

एक छोटा टुकड़ा अदरक ले और इस पर नींबू का रस डाल कर चूसे, इस घरेलू नुस्खे से पाचन क्रिया बढ़ती है।
काला नमक, जीरा और अजवाइन बराबर मात्रा में ले और मिक्स करके इस मिश्रण का एक चम्मच पानी के ले।
अजवाइन के पानी से भी पाचन मजबूत होता है।⁠⁠⁠⁠

स्वस्थ शरीर पाने लिए पाचन ठीक होना आवश्यक है। हम जो कुछ भी खाते है उसे पाचन तंत्र शरीर में पहुंचाता है। पाचन तंत्र भोजन को ऊर्जा में बदल कर शरीर को पोषण और शक्ति देता है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है।
पाचन क्रिया कमजोर हो जाने पर खाया पिया अछे से पचता नहीं और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलते। खराब पाचन से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है जिस कारण बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है।

पाचनक्रिया कैसे बनाये :


लगातार कई घंटों तक एक ही जगह पर ना बैठे और अगर आपने काम की वजह से आपको एक ही जगह बैठना पड़ता है तो एक दो घंटे में पांच से दस मिनट का ब्रेक ले और कुछ कदम चले।
खाना चबा चबा कर खाए।
धूम्रपान, तंबाकू और शराब से दूर रहे।
तला हुआ और मसालेदार खाने से परहेज करे।
रात को देर से ना सोए, छह से आठ घंटे की नींद ले।
सुबह दोपहर और रात का भोजन सही समय पर करे।

इलायची के बीजों को पीस कर चूर्ण बना ले और बराबर मात्रा में मिश्री मिला ले। तीन ग्राम मात्रा में ये देसी दवा दिन में दो से तीन बार खाए।
आँवले का पाउडर, भूना हुआ जीरा, सौंठ, सेंधा नमक, हींग और काली मिर्च मिलाकर इसकी छोटी छोटी वडी बनाकर सेवन करे। इस उपाय से पाचन शक्ति मजबूत होती है और इससे भूख भी बढ़ती है। इस उपाय से चर्बी  शरीर में जमा नही होती जिससे मोटापे से छुटकारा मिलता है।

सिर्फ एक खुराक ही काफी है पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए

Comments

Popular posts from this blog

कैंसर किलर : – हल्दी – गौ मूत्र – पुनर्नवा ।

🌺ल्यूकोप्लेकिया (leukoplakia)- एक प्रकार का खुजली -रोग🌺

सिर्फ 1 मिनट में करें एसिडिटी और हाइपर एसिडिटी का तुरंत इलाज